पंकज कपूर ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा— शाहिद कपूर ने अपने दम पर बनाई पहचान
दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने हाल ही में अपने बच्चों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे शाहिद कपूर ने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान पूरी तरह अपनी मेहनत के दम पर बनाई है।
वे खुद अपनी मेहनत से आगे बढ़ें
टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान पंकज कपूर ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दिए हैं कि वे खुद अपनी मेहनत से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा, ‘अगर आप जीतते हैं तो आपको एक विजेता होने का आत्मविश्वास मिलता है और अगर हारते हैं तो आपको समझ आता है कि आपने कहां गलती की। यही चीज मैंने अपने सभी बच्चों को दी है।’उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं अपने बच्चों को काम करते और अपने पैरों पर खड़े होते देखता हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। आजकल दर्शकों के बीच भी यह एक चलन है कि वे यह नहीं बताते कि वे मेरे बच्चे हैं।’
शाहिद ने अपने दम पर सब हासिल किया
पंकज कपूर ने बताया कि उनके बच्चे खुद ऑडिशन देने जाते हैं और जब उनका चयन होता है तो उन्हें खुद पर गर्व महसूस होता है। यह किसी के पिता या भाई के नाम की वजह से नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘शाहिद के साथ भी यही सच था। उसने भी अपने दम पर खड़ा होकर सब कुछ हासिल किया है। आज वह जहां भी है, अपनी मेहनत की वजह से है। हां, इतना जरूर था कि उसे पता था कि जरूरत पड़ने पर उसका पिता हमेशा उसके साथ है।’बता दें कि शाहिद कपूर, पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। दोनों की शादी साल 1979 में हुई थी, लेकिन 1984 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद पंकज कपूर ने 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- सनाह कपूर और रुहान कपूर।
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार