होर्मुज में एक और जहाज बना निशाना, आइलैंड्स का लगा था झंडा
तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ लॉन्च होने के बाद से पूरा वेस्ट एशिया बारूद के ढेर पर बैठा है। होर्मुज की जलडमरूमध्य जो दुनिया के तेल व्यापार की लाइफलाइन मानी जाती है, अब जंग का मैदान बन चुकी है। इस तनाव ने तेल की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है। ईरान इस रास्ते को चोकहोल्ड करके बैठा है। वह कभी इस रास्ते को खोलने की बात करता है तो कभी यहां मिसाइलें दाग देता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने शनिवार को दावा किया है कि उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक और जहाज को निशाना बनाया है। इस बार निशाने पर मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा तेल टैंकर था। ईरान का आरोप है कि यह टैंकर आतंकवादी अमेरिका की संपत्ति है। इस हमले के लिए एक सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसने फारस की खाड़ी के बीचों-बीच जहाज को टक्कर मारी। यह हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका और इजराइल ने तेहरान के तेल ठिकानों पर बमबारी तेज कर दी है।
दुनिया का 25फीसदी समुद्री तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान पिछले 8 दिनों से इस समुद्री रास्ते पर कंट्रोल होने का दावा ठोक रहा है। आईआरजीसी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका या इजराइल से जुड़े किसी भी जहाज को यहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा। पिछले कुछ दिनों में जहाजों पर भी हमले हुए हैं। इन हमलों की वजह से कई बड़ी शिपिंग कंपनियों ने इस रास्ते से अपने जहाज भेजना बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक बाजार में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय ईरान के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने ईरान से बिना शर्त सरेंडर की मांग की है। ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों ने ईरान की कमर तोड़ दी है और अब बातचीत का समय निकल चुका है। दूसरी ओर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह एक ऐसा सपना है जिसे वे अपनी कब्र तक ले जाएंगे। ईरान अब अपनी हार मानने के बजाय पड़ोसी देशों में मौजूद अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है।
MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी
पश्चिम मध्य रेलवे को मिला नया महाप्रबंधक, दिलीप कुमार सिंह ने संभाली कमान
Madhya Pradesh का पहला ‘गाली मुक्त’ गांव, अपशब्द पर 500 रुपये जुर्माना
ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
सुनील गावस्कर ने डेविड मिलर का किया बचाव
पहले बंधक बनाकर देह व्यापार, अब समझौता न करने पर धमकी