मदन सहनी का बड़ा बयान: राज्यसभा जाने के फैसले पर उठाए सवाल, राजनीति गरमाई
दरभंगा। होली के मौके पर जहां पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है, वहीं राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चाओं ने हलचल बढ़ा दी है। बिहार सरकार में जदयू के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने इस तरह के निर्णय पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने का कोई औचित्य उन्हें नजर नहीं आता।
'राज्यसभा जाने के फैसले पर संदेह'
मंत्री मदन सहनी ने कहा कि विभिन्न चैनलों के माध्यम से यह जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है, लेकिन उन्हें इसका कोई औचित्य समझ में नहीं आता। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है कि राज्यसभा जाने का निर्णय स्वयं मुख्यमंत्री जी का हो सकता है। ऐसा फैसला वे खुद लेंगे, इस पर भी उन्हें संदेह है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार बने दो-चार महीने भी नहीं हुए हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री का पद छोड़कर केंद्र की राजनीति में जाना क्यों आवश्यक होगा, यह बड़ा सवाल है।
मांझी मुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो निशांत डिप्टी सीएम क्यो नहीं?
डिप्टी सीएम के तौर पर निशांत कुमार के नाम की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन सहनी ने कहा कि इसमें कोई असंभव बात नहीं है। जब पहले जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो निशांत जी उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकते? यह कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी दोहराया कि मुख्यमंत्री का पद छोड़कर केंद्र में जाना कितना लाभकारी होगा, इस पर विचार होना चाहिए।
मुख्यमंत्री लेंगे आखिरी फैसला
मदन सहनी ने यह भी कहा कि वे लंबे समय से चाहते हैं कि निशांत जी सक्रिय राजनीति में आएं और पार्टी का नेतृत्व संभालें। हम लोग कई महीनों से इंतजार में हैं कि निशांत जी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता दल (यू) के एक नेता के रूप में जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें। हम उनके साथ पहले भी थे और आगे भी सहयोग के लिए तैयार हैं। हालांकि पार्टी को संभावित नुकसान के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से परहेज किया और कहा कि अंतिम निर्णय स्वयं मुख्यमंत्री ही लेंगे।
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
किशोरी की मौत: पालतू कुत्ते के खरोंच को नजरअंदाज करने पर रेबीज से हताहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
भारत के हथियारों की दुनिया में धूम, रिकॉर्ड स्तर पर एक्सपोर्ट
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव