लंदन में सड़क हादसे का शिकार ब्रिटिश-भारतीय सिंगर मनजीत सिंह राल; अस्पताल में भर्ती
सिगंर मनजीत सिंह राल का लंदन में एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें अपने स्टेज नेम मंज मुसिक के नाम से दुनियाभर में जाना जाता है। मनजीत मुंबई में एक अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने वाले थे। मगर, इससे पहले वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक्सीडेंट के चलते उनकी भारत की यात्रा रद्द हो गई। फिलहाल सिंगर अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
मुंबई में अवॉर्ड फंक्शन में करने वाले थे परफॉर्म
सिंगर मंज मुसिक को एक गंभीर सड़क हादसे के बाद उन्हें लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे मुंबई में एक अवार्ड्स फंक्शन में परफॉर्म करने वाले थे। मगर, उन्हें अपनी भारत के लिए निर्धारित यात्रा हादसे के कारण रद्द करनी पड़ी है। एक्सीडेंट में मंज मुसिक को कितनी चोट आई है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर का एक्सीडेंट तब हुआ, जब वे अवॉर्ड सेरेमनी के लिए भारत वापस आने से पहले लंदन में थे। इस अचानक हुए हादसे की वजह से उन्होंने अपने तुरंत के ट्रैवल प्लान कैंसिल कर दिए हैं और इवेंट में नहीं आ पाएंगे।
दर्शकों के बीच जबर्दस्त है मंज मुसिक के गानों की दीवानगी
मुंबई में अवॉर्ड फंक्शन में मंज मुसिक भांगड़ा रिदम और अर्बन हिप-हॉप एनर्जी के साथ जबर्दस्त परफॉर्मेंस देने वाले थे। मंजीत ब्रिटिश-भारतीय आइकन और लोकप्रिय बैंड आरडीबी (रिदम, ढोल, बेस) के पूर्व मुख्य गायक हैं। यह ग्रुप पारंपरिक भांगड़ा को कंटेंपररी साउंड्स के साथ मिलाकर और इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ मिलकर पंजाबी म्यूजिक को नई पहचान देने के लिए जाना जाता है। अपने भाई कुलदीप राल की दुखद मौत के बाद, मंज मुसिक ने 2014 में सोलो करियर शुरू किया। अपना खुद का लेबल (म्यूजिक ONE ग्लोबल) शुरू किया और ऐसे हिट गाने बनाते रहे, जो भारत और विदेश दोनों जगह पसंद किए जाते हैं।
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘नक्सलियों के साथ रहते-रहते खुद बन गए’
नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी बुरी तरह फंसा: 20 साल का कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माना
Lokayukta Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को पकड़ा
मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस
अल्ट्रासाउंड जांच में महिला के गर्भ में दो बच्चों की पुष्टि हुई थी
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: बाबा विश्वनाथ की नगरी में सीएम मोहन यादव, मंदिर परिसर में की बैठक
बंगाल चुनाव: भवानीपुर बनी हॉट सीट, बीजेपी ने तैयार किया चक्रव्यूह