बड़ा खुलासा: रिम्स की सरकारी जमीन को कौड़ियों के भाव बेचने का खेल खत्म, ACB की रेड में मिले चौंकाने वाले सुराग
RIMS Land Scam: राजधानी रांची में रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री और निर्माण मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जो प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करते हैं।
झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर दर्ज प्राथमिकी के बाद एसीबी विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। दस्तावेजों की जांच के आधार पर जमीन सौदे से जुड़े गवाहों सहित करीब आधा दर्जन लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सभी को अलग-अलग तारीखों पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
जांच में यह बात सामने आई है कि रजिस्ट्री, म्यूटेशन और निर्माण के दौरान संबंधित कार्यालयों ने यह सत्यापन नहीं किया कि जमीन पहले से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के लिए अधिग्रहित थी। राजस्व और भूमि सुधार विभाग के स्तर पर आवश्यक सतर्कता नहीं बरती गई, जिससे अवैध प्रक्रिया संभव हो सकी।
एसीबी ने अंचल अधिकारी, एलआरडीसी कार्यालय और अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजे हैं। कुछ से पूछताछ भी हो चुकी है। जांच पूरी होने के बाद दोषी अफसरों और कर्मियों की पहचान कर उन्हें अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया जाएगा।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर कदम, जबलपुर पहुंचीं 8 नई इलेक्ट्रिक बसें
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार