PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
PAK vs ENG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर- 8 चरण में आज पाकिस्तान की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लिकेले स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले पल्लिकेले के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां बारिश को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है.
क्या बारिश में धुलेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच?
दरअसल, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच से पहले पल्लिकेले के मौसम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां दिन में बारिश की संभावना 25 प्रतिशत बताई जा रही है. वहीं, बादल छाए रहने की उम्मीद 48 प्रतिशत बताई जा रही है. फैंस के लिए राहत की बात यह है कि मैच के समय रात में यहां बारिश की संभावना 2 प्रतिशत तक है. ऐसे में मैच के दौरान बारिश की उम्मीद न के बराबर हो गई है.
पाकिस्तान के लिए अहम मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था. लेकिन बारिश के कारण यह मैच बिना गेंद फेंके ही रद्द कर दिया गया. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना है तो उन्हें हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा.
बारिश के भेंट चढ़ा मैच तो क्या होगा?
वैसे तो इस मैच में बारिश की संभावना न के बराबर है, लेकिन अगर बारिश के कारण खेल रद्द होता है तो इसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ सकता है और वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. वहीं, अगर मैच होता है और इंग्लैंड पाकिस्तान को हरा देता है तो 4 पॉइंट्स के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
विदेश में पंजाबी मूल के 13 तस्कर गिरफ्तार, ₹1160 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत