‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली। लाल किला और दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें लिखा, बम फटने वाला है. धमकी कथित तौर पर खालिस्तानी ग्रुप के नाम पर भेजी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. सूचना मिलते ही मौके पर बॉम्ब स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की गहन जांच-पड़ताल की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. फिलहाल, जांच जारी है. दिल्ली पुलिस समेत कई टीमें बम से उड़ाने की धमकी देने वाले की पहचान करने में जुट गई हैं. दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार की सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर धमकी की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर बम डिटेक्शन टीम, फायर विभाग, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने पहुंचकर सघनता के साथ जांच पड़ताल की।
लाल किला की बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली पुलिस पहले से ही लाल किला की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी है. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि लाल किला या भीड़-भाड़ इलाके वाले एरियों में धमाका होने की संभावना है. जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को बढ़ा दिया. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जांच करते हुए 8 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. उन पर आरोप है कि ये सभी आरोपी किसी बड़े धमाके की प्लानिंग में थे. इनमें से कुछ आरोपी पाकिस्तान के आतंकी संगठन ISI संगठन से भी जुड़े पाए गए. फिलहाल, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार