ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली में रिश्तों के कत्ल की एक रूह कपाने वाली वारदात सामने आई है. कैराना में एक ससुर ने अपनी ही बहू को हवस का शिकार बनाने में नाकाम होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस मर्डर मिस्ट्री को आत्महत्या का रूप देने की पूरी कोशिश की गई थी. दरअसल, कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव इससोपुर खुरगान में 14 फरवरी को मस्कुरा नामक महिला का शव उसके बंद कमरे में मिला था. मृतका के ससुर अब्बास ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन पुलिस की जांच में यह खौफनाक हत्याकांड निकला.
ससुर अब्बास अपनी बहू पर गलत नजर रखता था और उसे हासिल करने के लिए उसने एक लंबा षड्यंत्र रचा. उसने बहू का विश्वास जीतकर उसके पूर्व प्रेमी को घर बुलाने की छूट दी, ताकि वह उसकी कमजोरी जान सके. वेलेंटाइन डे की रात जब बहू ने ससुर की अनैतिक मांग ठुकरा दी, तो अब्बास ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने में शामिल उसके बेटे सलमान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिसिया जांच में सामने आया कि अब्बास ने मस्कुरा को पिता की तरह प्यार देने का ढोंग कर विश्वास में लिया. उसने बातों-बातों में बहू के शादी से पहले के प्रेम प्रसंग का पता लगा लिया. अब्बास ने उसे उकसाया कि उसका पति काम के लिए बाहर रहता है, इसलिए वह अपने प्रेमी को घर बुला सकती है. मस्कुरा इस जाल में फंस गई और प्रेमी को घर बुलाने लगी. अब्बास खुद उस प्रेमी को घर लाता और छोड़कर आता था, ताकि वह बहू को पूरी तरह अपने काबू में कर सके.
वेलेंटाइन डे की काली रात
14 फरवरी यानी ‘प्यार के दिन’ अब्बास ने अपनी घिनौनी योजना को अंजाम दिया. रात में प्रेमी के जाने के बाद अब्बास ने एक डंडे में तार बांधकर बेहद चालाकी से कमरे की अंदर की कुंडी खोल दी. वह अंदर दाखिल हुआ और बहू के सामने शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की. जब मस्कुरा ने इस बात का कड़ा विरोध किया, तो हवस में अंधे हुए ससुर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने फिर से डंडे और तार के सहारे कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर दी ताकि मौत खुदकुशी लगे.
बेटे के साथ मिलकर रची साजिश
हत्या के बाद अब्बास ने अपने बेटे सलमान को फोन कर बताया कि मस्कुरा का किसी से प्रेम प्रसंग है. दोनों ने मिलकर इसे छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई. सुबह अब्बास ने शोर मचाया कि बहू ने खुद को कमरे में बंद कर जान दे दी है. उसने पुलिस और परिजनों पर पोस्टमार्टम न कराने का दबाव भी बनाया. एसपी एनपी सिंह के मुताबिक, पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए आरोपी ससुर अब्बास और साक्ष्य छिपाने के आरोपी पति सलमान को जेल भेज दिया है.
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती रद्द, हाई कोर्ट ने नए विज्ञापन के दिए निर्देश
पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं
उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी
शाह की मौजूदगी में शुभेंदु का नामांकन, ममता पर बरसे गृह मंत्री; भवानीपुर में TMC-BJP भिड़ंत
जबलपुर-बैतूल से सीधे इंदौर जाने के लिए नया फोरलेन बायपास मंजूर
ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें