झारखंड का रोडमैप तैयार: विभाग ने कसी कमर, नियमों की अनदेखी करने वालों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
रांची: राज्य में बढ़ते Jharkhand Road Accidents को नियंत्रित करने के लिए परिवहन विभाग ने व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यह योजना बनाई गई है, ताकि सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। परिवहन सचिव ने यह प्लान सभी जिलों के डीसी और एसपी को भेज दिया है।
झारखंड पुलिस के सड़क सुरक्षा से जुड़े डीआईजी धनंजय कुमार सिंह ने भी अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। यह योजना सुप्रीम कोर्ट में डॉ. एस. राजशेखर बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले के आदेश को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
हेलमेट नियम और हाईवे एंट्री पर सख्ती
एक्शन प्लान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 128, 129 और 194D को कड़ाई से लागू किया जाएगा। दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य होगा। बिना हेलमेट सवारों की पहचान के लिए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई हो सकती है।
साथ ही, एक्सप्रेस-वे और हाई-स्पीड कॉरिडोर पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लागू की जाएगी।
फिटनेस और अवैध लाइट पर निगरानी
गाड़ियों की फिटनेस जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और सख्त बनाया जाएगा। फिटनेस सर्टिफिकेशन में भ्रष्टाचार रोकने के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम मजबूत किया जाएगा।
इसके अलावा सफेद LED, चमकती लाइट, नीली बत्ती और अवैध हूटर पर सख्त कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर जब्ती और जुर्माना लगाया जाएगा।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
किशोरी की मौत: पालतू कुत्ते के खरोंच को नजरअंदाज करने पर रेबीज से हताहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ