हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत
पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के मोजक्का टोला गांव के पास नहर रोड पर बड़ा हादसा हो गया। बुधवार सुबह तेज रफ्तार से जा रही उजले रंग की एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कार में सवार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दतियाना ले जाया गया। वहां दो घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
मरने वाले औरंगाबाद के रहने वाले थे
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के कुटुंब गांव निवासी 46 वर्षीय मालती देवी और 54 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग औरंगाबाद से पटना इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान नहर रोड पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन नहर में जा पलटा।
पटना के बिक्रम नहर में कार गिरने से हुई दो लोगो की मौत
कार से बाहर नहीं निकल पाए दो लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना के दौरान दो लोग समय रहते गाड़ी से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, कार के नहर में गिरते ही उसमें सवार एक महिला और एक पुरुष पानी में फंस गए। नहर में पानी अधिक होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद नहर रोड पर कुछ समय के लिए भीड़ जुटी रही। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने प्रशासन से नहर रोड पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट