कॉलेज में मटन-चिकन पार्टी के बाद मचा बवाल
शिक्षा संस्थान केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में मटन और चिकन बनाए जाने का मामला अब शिक्षा की मर्यादा और संस्थान की परंपरा पर सवाल खड़ा कर रहा है। दरअसल वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की इस अंगीभूत इकाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के लिए मांसाहारी भोजन तैयार कराया गया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। छात्र नेता आरोपियों और प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और कॉलेज के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।
गुस्साए छात्रों का कहना है कि यह महाविद्यालय जैन समाज की सांस्कृतिक और वैचारिक धरोहर माना जाता है, जहां अहिंसा और सात्विक जीवन शैली को अहम स्थान दिया जाता है, इसलिए इस कदम को लेकर विरोध तेज हो गया। मामले ने तूल तब पकड़ा जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर पहुंचे और जमकर विरोध करते हुए इसे शिक्षा संस्थान की गरिमा के खिलाफ बताया। छात्र नेताओं का कहना है कि कॉलेज परिसर में ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों के सामने गलत संदेश जाता है और संस्थान की पहचान को धक्का पहुंचता है।
स्थापना दिवस के दौरान मटन पर बवाल
प्रधानाचार्य समेत जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो
विरोध कर रहे छात्रों ने प्रधानाचार्य समेत जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा का माहौल अनुशासन, संस्कृति और संवेदनशीलता से जुड़ा होता है, न कि विवादों से। उनका आरोप है कि महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई है, जिसने शिक्षण संस्थान की छवि पर दाग लगाया है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट