रिहंद बांध से जुड़े नाले में डूबने से चाची-भतीजी की मौत
सोनभद्र। सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्यूब के सहारे छोटे नाले को पार करने के दौरान महिला ऊषा (24) और भतीजी रिंकी (2) नाले में गिर गईं। करीब 20 घंटे बाद दोनों के शव बरामद हुए। महिला और बच्ची की खोज में एसडीआरएफ की टीम चार घंटे तक लगी रही।
क्या है पूरा मामला
गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी उषा (24) और भतीजी रिंकी के साथ शाम करीब छह बजे रिहंद बांध से जुड़े एक छोटे नाले को ट्यूब के सहारे पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि नाले में इस समय पानी भरा हुआ था और काफी मात्रा में घास भी जमा थी। क्षेत्र में नाला पार करने के लिए कोई सुरक्षित पुल या वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीण अक्सर ट्यूब के सहारे ही आवागमन करते हैं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ऊषा और रिंकी ट्यूब से फिसलकर गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक दोनों की तलाश कराई गई, लेकिन अंधेरा और पानी में घनी झाड़ियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार सुबह वाराणसी से एसडीआरएफ की 9 सदस्यीय टीम सब इंस्पेक्टर शहंशाह कटियार के नेतृत्व में करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2 बजे पानी के अंदर झाड़ियों में फंसे महिला और बच्ची के शव बरामद कर लिए। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ रणधीर मिश्र ने बताया कि दोनों शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो