Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कटनी|मध्य प्रदेश के कटनी जिले में जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है. जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को कार्यपालन यंत्री अहमद सिद्दीकी को अपने ही विभाग के रिटायर चौकीदार से 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है. जैसे ही अधिकारी ने रिटायर कर्मचारी से पैसे लिए, तुरंत ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा.
एरियस भुगतान के लिए मांगा था 50 हजार घूस
जानकारी के मुताबिक कुंवरलाल रजक जल संसाधन विभाग में चौकीदार के पद पर थे. साल 2025 में 30 सितंबर को वे रिटायर हो गए थे. उनका करीब 8 लाख रुपये एरियस का भुगतान होना था. लेकिन उसके लिए उनके विभाग का कार्यपालन यंत्री अहमद सिद्दीकी घूस मांग रहा था. एरियस के लिए आरोपी ने 50 हजार रुपये का घूस मांगा था. इसके लिए कार्यपालन यंत्री अहमद सिद्दीकी ने अपने आवास पर ही कुंवरलाल रजक को बुलाया था. जैसे ही कुंवरलाल रजक ने अधिकारी को रिश्वत दिया, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगेहाथों पकड़ लिया.बताया जा रहा है कि जल संसाधन विभाग के 9 कर्मचारियों को साल 2011-12 से एरियस की राशि का भुगतान नहीं हुआ था. जिसके बाद कर्मचारियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां अदालत ने कर्मचारियों का एरियस भुगतान करने के निर्देश दिए.
मामले की हो रही है जांच
लोकायुक्त की टीम ने आरोपी कार्यपालन यंत्री अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. लोकायुक्त टीम मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है. मामले में और कितने कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है.
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा