पाकिस्तान में एक और सानिया से धोखा: इस क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, पूर्व पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दूसरी शादी की घोषणा के बाद उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'धोखेबाज' और 'घर तोड़ने वाला' करार दिया है। यह विवाद उस समय सामने आया जब इमाद ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नायला रजा से शादी की जानकारी सार्वजनिक की। इससे पहले भी पाकिस्तानी क्रिकेटर से एक और सानिया को धोखा मिल चुका है। जी हां...हम बात कर रहे हैं सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की। इस कपल ने 2024 में अलग होने की पुष्टि की थी। मतलब दो सानिया...और दो पाकिस्तानी क्रिकेटर अलग हुए और वजह सिर्फ एक- किसी और महिला की क्रिकेटर के जीवन में एंट्री! इमाद और सानिया की शादी 2019 में हुई थी और दिसंबर 2025 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी (जन्म 2021) और दो बेटे शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा महज सात महीने का है। तलाक के सिर्फ दो महीने बाद इमाद की दूसरी शादी ने विवाद को और हवा दे दी।
इमाद का बयान: 'सबसे कठिन दौर था'
इमाद वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक संक्षिप्त बयान जारी करते हुए लिखा, 'मैं अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजरा, जब मेरी शादी सफल नहीं हो सकी, लेकिन उसी अध्याय ने मुझे मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी नेमतें दीं, मेरे बच्चे। मैं उनसे बेइंतहा मोहब्बत करता हूं और यह प्यार कभी नहीं बदलेगा।' उन्होंने आगे स्वीकार किया, 'मैं उम्मीद में जरूरत से ज्यादा समय तक रुका रहा और जो फैसले किए, उन पर मुझे अफसोस है। मेरी चुप्पी की वजह से एक निर्दोष व्यक्ति को आलोचना झेलनी पड़ी, जिसकी जिम्मेदारी मैं पूरी ईमानदारी से लेता हूं।'
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा