अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी ने भी आत्महत्या कर ली. हैरानी की बात यह है कि बताया जा रहा है कि मृतका आरोपी पर पिछले 6 महीने से घर छोड़ने का दबाव बना रही थी. इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया.
आरोपी 18 साल की कैद काटकर आया था बाहर
पूरा मामला गौतम नगर थाना क्षेत्र का है. यहां मुंह बोले भाई प्रीतम कुशवाहा ने दुर्गा कुशवाहा पर 13 बार चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. दोनों तेंदूखेड़ा के रहने वाले हैं. आरोपी प्रीतम ने तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था. वहीं पत्नी और सबसे छोटे बेटे मौके से भागकर जान बचाई थी, जिसके चलते उसे 18 साल कैद की सजा हुई थी.
घर खाली करने को लेकर बढ़ी रंजिश
जब आरोपी जेल से छूटा तो मृतका ने उसे सहारा दिया और अपने घर में करीब एक साल तक रखा था. इसके बाद आरोपी ने फिर से नई जिंदगी की शुरुआत की और फल का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करने लगा. बीते दिनों किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद उसने अपनी मुंह बोली बहन को भी मार डाला.
जांच में जुटी पुलिस
गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया, "दुर्गा कुशवाहा का परिचित प्रीतम कुशवाहा पिछले 1 साल से उसके घर में रह रहा था. वह अपने तीन बच्चों की हत्या के मामले में 18 साल जेल में रहा और एक साल पहले ही जेल से बाहर आया था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है." इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल की पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई है. पुलिस अब इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. आरोपी ने दोबारा हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम क्यों दिया. पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है.
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
सस्ते और खतरनाक हथियारों का खतरा, पेट्रोल बम को लेकर पुलिस अलर्ट
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती