किसानों के हितों को आघात पहुंचाने का कार्य हो रहा हैःसंयुक्त मोर्चा
अलीगढ़ । कन्याकुमारी से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की किसान जागृति यात्रा विशाल जनसभा के बाद शुरू हुई । जिसमें किसान नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के यात्रा को शुरू किया और स्थानीय किसानों ने किसानी मांगों पर गाँवों-गाँवों से पारित कराए गए प्रस्तावों की प्रतियां जगजीत सिंह डल्लेवाल को सौंपी। किसान नेता पी. आर. पांड्यंन ने बताया कि कल सुबह 10 बजे मदुरै एवम शाम 5 बजे नागपटिनम में किसानों की जनसभाएं आयोजित करी जाएंगी जिसमें तमिलनाडु के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि भारत-अमेरिका के मध्य हुए मुक्त व्यापार समझौते के तहत भारत के किसानों के हितों को आघात पहुंचाने का कार्य किया गया है, उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ट्वीट कर के कह रहे हैं कि खेती एवम डेयरी सेक्टरों की रक्षा करी जाएगी लेकिन भारत-अमेरिका के साझा वक्तव्य में यह कहा गया है कि अमेरिका के खेती एवम खाद्य उत्पादों के ऊपर लगे नॉन-टैरिफ प्रतिबंधों पर चर्चा कर के उनका समाधान निकालने के लिए भारत तैयार हो गया है, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि ये दोनों विरोधाभासी बातें हैं और भारत-अमेरिका के साझा वक्तव्य से स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका के दबाव के सामने भारत की सरकार ने अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार को खोलने की स्वीकृति दे दी ह। ै जिस से भारत के किसानों को बहुत अधिक नुक्सान होगा।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल