‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं’, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया; बोले- मैं कभी…
पिछले कुछ दिनों से यौन अपराध के दोषी जेफरी एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी बहुचर्चित और विवादास्पद एपस्टीन फाइल्स लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इसमें राजनीति जगत से लेकर सिनेमा तक अलग-अलग क्षेत्रों के कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि इनमें से कई दावे अभी तक प्रमाणित नहीं हैं। भारतीय फिल्म जगत की कुछ हस्तियों के नाम एपस्टीन फाइल्स में सामने आए हैं। इन्हीं में एक नाम दिग्गज निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप का भी है। अब अनुराग कश्यप ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।ऑनलाइन वायरल हो रहे अप्रमाणित दस्तावेजों के अनुसार, अनुराग कश्यप को कथित तौर पर एक ईमेल में बॉलीवुड वाला और प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक के रूप में बताया गया है। अनुराग कथित तौर पर 2017 में बीजिंग में होने वाले एपस्टीन से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल थे। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है। अब अनुराग कश्यप ने एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंधों से इनकार किया है और इन दावों को निराधार बताया है।हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा, ‘मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे वक्ता के तौर पर हर महीने करीब 15 निमंत्रण मिलते हैं। मैं शायद ही कभी जवाब देता हूं। साथ ही मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी बीजिंग नहीं गया। यह कोई साधारण ईमेल है, जो अपने आप में सब कुछ स्पष्ट कर देता है। मेरे नाम से प्रचारित क्लिकबेट मेरी फिल्मों से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं।’भारत में रिलीज को तैयार है अनुराग कश्यप की ‘केनेडी’वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘निशानची’ दो पार्ट में रिलीज हुई थी। फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। इसे क्रिटिक्स व दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद मेकर्स ने दूसरा पार्ट सीधे ओटीटी पर ही रिलीज किया था। अब जल्द ही उनकी फिल्म 'केनेडी' ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। इसे कई वर्ल्ड प्रीमियर्स में काफी सराहा गया है। इसके बाद अब फिल्म भारत में रिलीज को तैयार है। वहीं अनुराग कश्यप आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्म ‘डकैत’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है।
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी