बिना गोली चले STF के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गैंगस्टर आकाश यादव
धानेपुर (गोंडा)|यूपी के गोंडा जिले के धानेपुर इलाके में गैंगस्टर और शातिर लुटेरे 50 हजार के इनामी आकाश यादव को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने रविवार को एक सटीक सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आकाश को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पिछले साल गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। इसके बाद आईजी की ओर से उस पर इनाम घोषित किया गया था। खास यह रहा कि बिना एक गोली चलाए शातिर बदमाश को एसटीएफ ने पकड़ लिया है। ऐसे में इस गिरफ्तारी को हाईकोर्ट की उस नाराजगी से जोड़ा जा रहा है जिसमें पिछले ही हफ्ते पुलिस के हाफ एनकाउंटर यानी आपरेशन लंगड़ा पर सवाल खड़े किए गए थे। हाईकोर्ट ने यहां तक कहा था कि सजा देना अदालत का काम है।आकाश यादव कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि एक संगठित लुटेरा गिरोह का सरगना है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आकाश अपने गिरोह के सदस्यों—सुमित तिवारी, संदीप मौर्य, आदित्य कश्यप और हरतू कश्यप—के साथ मिलकर राहजनी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। इस गिरोह का काम करने का तरीका बेहद खौफनाक था। ये अक्सर रात के अंधेरे में बाइक सवारों को निशाना बनाते थे और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर नकदी और वाहन लूटकर फरार हो जाते थे।
पुलिस के पास दंड देने का हक नहीं, पैर में गोली वाली मुठभेड़ों पर HC की टिप्पणी
इन घटनाओं में शामिल रहा
आकाश यादव के गिरोह ने 23 अप्रैल 2024 को कोतवाली देहात क्षेत्र में रात के वक्त एक बाइक सवार की आंखों में मिर्ची झोंककर लूट की। 29 अप्रैल 2024 को नवाबगंज थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों को निशाना बनाया और उनसे 40 हजार रुपये लूट लिए थे। 21 मई 2024 को खरगूपुर इलाके में रात साढ़े 11 बजे बाइक सवारों को रोककर 9 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटे थे। 2 जून 2024 को एक ही रात में दो वारदातों को अंजाम दिया। पहले मोतीगंज में एक ई-रिक्शा चालक को चाकू मारकर लूटा और फिर धानेपुर में दो व्यक्तियों से लूटपाट की।
गैंगस्टर एक्ट और इनाम की घोषणा
लगातार बढ़ रही वारदातों के बाद साल 2025 में धानेपुर थाने में आकाश यादव और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरोह के अन्य सदस्य तो पकड़ में आ गए, लेकिन आकाश लगातार पुलिस को छका रहा था। उसकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता पर रखते हुए आईजी ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
STF की सटीक स्ट्राइक
एसटीएफ लखनऊ की टीम पिछले काफी समय से आकाश की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। रविवार को जैसे ही उसके गोंडा में होने की पुख्ता जानकारी मिली, टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस अब आकाश से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान उसे किन लोगों ने पनाह दी थी।
मध्य प्रदेश में महंगाई की मार, 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ेंगे
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस
अल्ट्रासाउंड जांच में महिला के गर्भ में दो बच्चों की पुष्टि हुई थी
एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: बाबा विश्वनाथ की नगरी में सीएम मोहन यादव, मंदिर परिसर में की बैठक
बंगाल चुनाव: भवानीपुर बनी हॉट सीट, बीजेपी ने तैयार किया चक्रव्यूह
IPL 2026 में पहले ही मैच में चेन्नई की कमजोरियां उजागर, बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप
IPL 2026 में मुंबई होटल में ब्रिटिश इंजीनियर की मौत, कमरे में बेहोश पाए गए
मध्य प्रदेश में टीईटी विवाद तेज, 12 शिक्षक संगठन मिलकर करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन