रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
बेंगलुरु: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ बुधवार को बेंगलुरु में एक FIR दर्ज की गई है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने एक सार्वजनिक मंच पर दिए गए बयान से धार्मिक भावनाओं को आहत किया। यह मामला कर्नाटक की पारंपरिक ‘भूत कोला’ और दैव परंपरा से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल यह आरोप जांच के दायरे में हैं और रणवीर सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता प्रशांत मेथिल (46) के अनुसार, रणवीर सिंह ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मजाकिया अंदाज में कुछ एक्सप्रेशन दिए और उसकी तुलना फिल्म कांतारा में दिखाई गई दैव परंपरा से की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने चावुंडी दैव को “महिला भूत” कहकर संबोधित किया, जिससे समाज के कुछ वर्गों की धार्मिक आस्थाएं आहत हुईं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि देवताओं को इस तरह संबोधित करना निंदनीय है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह टिप्पणी जानबूझकर एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर की गई।
किन धाराओं में दर्ज हुई FIR?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (ACJM) अदालत के निर्देश पर बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोवा में हुआ था कार्यक्रम
बताया जा रहा है कि जिस कार्यक्रम को लेकर विवाद हुआ, वह 28 जनवरी 2026 को गोवा में आयोजित किया गया था। FIR दर्ज होने के समय रणवीर सिंह न्यूयॉर्क में हैं, जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं।
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब
धार्मिक उत्साह के बीच खालसा मार्च शुरू, कल पहुंचेगा तरनतारन साहिब
वांगचुक के आंदोलन पर सियासत तेज, संजय राउत ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण
सोनम वांगचुक के फैसले पर RSS का बयान, CJP को लेकर उठाए सवाल