‘राहुल गांधी फटफटिया मास्टर हैं’, तेज प्रताप बोले- वो बस मुर्गा और भात बना सकते हैं
Tej Pratap on Rahul Gandhi: बिहार में लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की ताजपोशी के साथ ही अब तेज प्रताप की बयानबाजी से सियासी माहौल गरमा गया है. रविवार को तेजस्वी यादव को आरजेडी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. इसको लेकर तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए कहा है कि अगर जिम्मेदारी मिली है तो सही से निभाएं.
‘राहुल गांधी फटफटिया मास्टर हैं’
तेज प्रताप यादव से पूछा गया था कि कांग्रेस के आरजेडी से गठबंधन तोड़ने की बात की जा रहा है. इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘ये काम तो कांग्रेस को पहले ही कर लेना चाहिए. कांग्रेस ने इतनी देर क्यों कर दी. चुनाव लड़ लिया और सब मिलकर हार गए. पहले ही जब राहुल गांधी फटफटिया चला रहे थे, तो उसी समय कट लेना चाहिए था. राहुल गांधी फटफटिया मास्टर हैं. राहुल गांधी फटफटिया मास्टर बन सकते हैं, मुर्गा-भात बना सकते हैं. बस यही कर सकते हैं. यही उनका काम है. राहुल गांधी डरपोक नेता हैं. इसमें कोई शक नहीं है. राहुल गांधी ने बस बता दिया कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने जाएंगे. लेकिन अभी तक क्यों नहीं गए. राहुल गांधी को जाना चाहिए था. केवल फटफटिया चलाने से कुछ नहीं होगा.
‘रोहिणी आचार्य एकदम 100 प्रतिशत सही कहा है’
तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है. तेज प्रताप ने कहा, ‘अगर जिम्मेदारी मिली है, तो सही से उसका निर्वाहन करना चाहिए. मैं क्या बोल सकता हूं. रोहिणी आचार्य ने जो भी ट्वीट किया है, 100 प्रतिशत सही कहा है.’
रोहिणी आचार्य ने क्या कहा था?
तेजस्वीय यादव को आरजेडी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य जमकर भड़कीं. उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”सियासत के शिखर – पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप , ठकुरसुहाती करने वालों और ‘गिरोह – ए – घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक.”
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की