मऊगंज में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 199 जोड़ों का विवाह
मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन ऐतिहासिक और यादगार बन गया. इस भव्य आयोजन में 199 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार, निकाह और सामाजिक रीति–रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे.शहीद केदारनाथ महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में उत्सव, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला. तीन जनपद पंचायतों और तीन नगर परिषदों की सहभागिता वाले इस आयोजन में वर–वधुओं ने नए जीवन की मंगल शुरुआत की।
कलेक्टर, SP समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल दांपत्य जीवन की कामना की।
199 जोड़ों ने योजना की तारीफ की
विवाह बंधन में बंधे 199 जोड़ों ने भी योजना की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि विवाह उपरांत 49 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे खाते में मिलना गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा है और यह पहल बेटियों को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर देती है. समारोह में मौजूद लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अब बेटियों के विवाह की चिंता केवल परिवार तक सीमित नहीं रही, बल्कि सरकार स्वयं जिम्मेदारी निभा रही है।
ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पति को जहर देकर किया हमला, बेहोश होने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा और कैंची से हमला, पत्नी गिरफ्तार
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
नीतीश कुमार 13 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं, राज्यसभा सदस्य बनने की तारीख भी सामने
2 अप्रैल 2011: भारत बना विश्व चैंपियन, 28 साल का इंतजार खत्म
वोटर लिस्ट विवाद: सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, TMC की आपत्तियों पर कहा – ‘ऐसा हर बार होता है’