घर में घुसकर युवती की नृशंस हत्या, शादी से पहले उजड़ा सपना
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां घर में घुसकर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के समय वह घर में अकेली थी. पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच कर रही है. मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया का है.
क्या है पूरा मामला?
मंगलवार देर शाम निशा अपने घर के कमरे में टीवी देख रही थी. उसकी मां सुनीता घरों में झाड़ू-पोंछा का काम करती हैं. दोपहर में मां ने निशा को फोन किया था. निशा ने बताया था कि वह घर पर टीवी देख रही है. मां ने कहा था कि वह जल्दी लौटेंगी और दोनों साथ में मौसी कांता के घर गणेश पूजन में जाएंगी. देर शाम जब मां घर पहुंचीं, तो कमरे में निशा का शव जमीन पर पड़ा मिला. उसके गले से खून बह रहा था. मौके से पुलिस को खून से सना डंडा और पत्थर मिला है.
शुरुआती जांच में आशंका है कि पहले निशा के साथ मारपीट की गई, फिर गला रेतकर उसकी हत्या की गई. घटना के समय निशा की भाभी मेमो अपने बच्चों को टीकाकरण के लिए आंगनवाड़ी गई थी. उस दौरान निशा घर में पूरी तरह अकेली थी. परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है.
20 अप्रैल को निशा की शादी होनी थी
मृतका की मां ने बताया कि निशा की शादी 20 अप्रैल को तय थी. पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और वारदात के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया. दीवार के पास पैरों के निशान मिले हैं. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
किशोरी की मौत: पालतू कुत्ते के खरोंच को नजरअंदाज करने पर रेबीज से हताहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ