हनी सिंह ने मांगी अपनी गलती की माफी, बताया क्यों की थी सबके सामने अश्लील बात
हनी सिंह का हाल ही में दिल्ली के एक इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिस पर वह दिल्ली की ठंड को लेकर एक ऐसा गंदा स्टेटमेंट देते हैं जिससे सबको काफी गुस्सा आया। हनी सिंह को काफी ट्रोल किया जा रहा था और इन सबके बाद अब सिंगर ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है।
हनी सिंह ने बताया क्यों दिया वो स्टेटमेंट
गुरुवार को हनी सिंह ने माफी का वीडियो शेयर किया है। वह बोले, 'मैं सिर्फ शो में गेस्ट था और इस कॉन्सर्ट से 2 दिन पहले मैं एक गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट से मिला था। मैंने जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि कैसे यंग जनरेशन जो है वो सेक्शुअली ट्रांसमिटेड बीमारियों से गुजर रही है। कई लोग अनसेफ सेक्स करते हैं। मैं फिर शो में गया और जब मैंने जेन जी ऑडियंस देखी तो मैंने सोचा उन्हें उनके स्टाइल में समझाऊं कि कॉन्डम का इस्तेमाल करें।'
सबसे मांगी माफी
उन्होंने आगे कहा, ‘जिस तरह की भाषा और कंटेंट को जेन जी देखते हैं, मैंने सोचा उसी भाषा में उन्हें समझाऊं जिससे वे अच्छे से समझ सकें। लेकिन कुछ को मेरी भाषा अच्छी नहीं लगी तो जिनको मेरी भाषा सही नहीं लगी उनसे मैं माफी मांगता हूं। मैं दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा और अपनी भाषा में कंट्रोल रखूंगा। इसके अलावा मैं इस बात का भी ध्यान रखूंगा कि कैसे इन चीजों को एडिट करके भी आगे फॉर्वर्ड किया जा सकता है गलत तरीके से। खैर मैं सबसे माफी मांगता हूं।’
लोगों के रिएक्शन
हनी के इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि आपने माफी मांग ली, अच्छा किया। बहुत कम ऐसा कर पाते हैं। एक ने लिखा कि आप चिंता मत करो पाजी, आपकी यो यो फैमिली आपके साथ है। एक ने लिखा कि अच्छे इंसान वही होते हैं जो गलती पर माफी मांग लेते हैं।
हनी सिंह ने दिल्ली के कॉन्सर्ट में कही ऐसी गंदी बात कि हो गया बवाल
क्या बोले थे हनी सिंह
हनी सिंह ने कहा था कि दिल्ली में इतनी ठंड है कि ऐसे में कार में से…स करने में मजा आता है।
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार