झारखंड ब्यूरोक्रेसी का बड़ा अपडेट: बेल के बाद गजेंद्र कुमार सिंह की री-एंट्री, विभाग में बढ़ा सियासी पारा
Jharkhand Excise Transfer के तहत झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने गुरुवार को 34 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा बहुचर्चित शराब घोटाले के बाद सुर्खियों में रहे गजेंद्र कुमार सिंह को लेकर है, जिन्हें एक बार फिर संयुक्त उत्पाद आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गजेंद्र कुमार सिंह का नाम शराब घोटाले में सामने आया था। इस मामले में एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे के साथ तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों को जेल जाना पड़ा था। बाद में गजेंद्र कुमार सिंह को जमानत मिल गई, जिसके बाद उनका निलंबन समाप्त कर दिया गया। लंबे समय से वे नई पदस्थापना की प्रतीक्षा में थे, जो अब पूरी हो गई है।
Jharkhand Excise Transfer आदेश के तहत कई जिलों में अधिकारियों के ठिकाने बदले गए हैं। अधिसूचना के अनुसार उमा शंकर सिंह, सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो को स्थानांतरित कर रांची में सहायक आयुक्त उत्पाद के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं संजय कुमार मेहता को बोकारो का नया सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है। अरविंद कुजूर को रामगढ़ और राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद मुख्यालय, रांची की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अरुण कुमार मिश्र को सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), सुनील कुमार चौधरी को हजारीबाग, रामलीला रवानी को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद संथाल परगना (दुमका), मनोज कुमार को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद मुख्यालय रांची और अजय कुमार गोंड को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद धनबाद के पद पर तैनात किया गया है।
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह