राष्ट्रीय एकता फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रानी शेख़ से महाराष्ट्र का प्रतिनिधि मंडल मिला,कंई मुद्दो पर चर्चा हुई
(श्रीमती रानी शेख़ डोमा परिसंघ की प्रदेश महासचिव भी हैं , मुलाकात वक्त डोमा परिसंघ संभागीय अध्यक्ष चुन्नीलाल परमार भी मुलाकात वक्त मोजूद थे)
खाचरौद:- दिनांक 6,01,2026 को खाचरौद में राष्ट्रीय एकता फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डोमा परिसंघ की प्रदेश महासचिव श्रीमती रानी शेख से राष्ट्रीय एकता फाउंडेशन की अहमदनगर महाराष्ट्र की टीम ने मुलाकात की उक्त अवसर पर डोमा परिसंघ के संभागीय अध्यक्ष चुन्नीलाल परमार भी मौजूद थे। महाराष्ट्र के प्रतिनिधि मंडल में गोरक्षनाथ घोडके,बंडू वाडेकर, संजय आंबरे,महादेव वाघमोडे, शशिकांत कराळे, विशेष रूप से उपस्थि रहें । प्रतिनिधि मंडल और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रानी शेख़ के मध्य कंई विषयों पर चर्चा हुई जिनमें BNP कम्पनी के मामले से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अधिवक्ता सादिक शाह से आगामी प्रक्रिया पर चर्चा की। BNP कम्पनी के निवेशकों को राहत देने के लिए जिला कलेक्टर मंदसौर को हाय कोर्ट द्वारा आदेशित किया गया था कि आदेश की प्रमाणित कॉपी कलेक्टर कार्यालय पर जमा करने के 4 माह में निवेशकों को राहत प्रदान की जाए।

उस आदेश पर कलेक्टर द्वारा कोई संतुष्टि पूर्ण कार्य नही किया गया। अब संगठन जिला कलेक्टर द्वारा आदेश की अवमानना पर अगली कार्यवाही के लिए पुनः हाय कोर्ट में अर्जी दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। महाराष्ट्र टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रानी शेख और अधिवक्ता सादिक शाह से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर आगे की रूप रेखा तैयार की जल्द संगठन हाय कोर्ट जाएगा। इसी के साथ एससी एसटी और ओबीसी माइनटरी पर बढ़ते अत्याचार एवं फर्जी बढ़ते पुलिस मामलों को रोकने पर भी विचार विमर्श किया गया।
नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन
बंगाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, गिरफ्तारी की जताई आशंका