कल्याण विभाग में खलबली! 12 करोड़ के घोटाले पर CID का शिकंजा, क्या सफेदपोशों तक पहुंचेगी आंच?
पाकुड़ : पाकुड़ जिले में कल्याण विभाग से जुड़े करीब 12 करोड़ रुपये के अवैध निकासी घोटाले को लेकर CID ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस बहुचर्चित मामले में CID की विशेष टीम जिले में डेरा डालकर जांच में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, DSP रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में CID की टीम पाकुड़ पहुंची और घोटाले से जुड़े तमाम दस्तावेजों, फाइलों और वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी राशि की निकासी किन प्रक्रियाओं के तहत की गई और इसमें किन-किन अधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका रही.
कल्याण पदाधिकारी और नाज़िर से कई घंटों तक गहन पूछताछ
जांच के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी और नाज़िर से कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई. सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान बैंक ट्रांजेक्शन, भुगतान से जुड़े कागजात और फंड के उपयोग को लेकर कई अहम सवाल पूछे गए है. CID यह भी जांच कर रही है कि राशि किन मदों में निकाली गई और उसका वास्तविक उपयोग हुआ या नहीं.
दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
CID अधिकारियों का साफ कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की संभावना है.फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद कल्याण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.अब सबकी नजर CID की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि इस 12 करोड़ रुपये के घोटाले में आखिर कौन-कौन CID के रडार पर आता है.
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए
अवैध रेत खनन में बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई
सिर्फ अनाज उगाने से नहीं बढ़ेगी आय, खेती में बदलाव जरूरी