झारखंड के स्कूली बच्चों को बड़ी राहत: कड़ाके की ठंड के चलते 8 जनवरी तक स्कूल बंद, सरकार ने जारी किया आदेश
उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब झारखंड में भी साफ नजर आने लगा है। बीते 24 घंटों में राज्यभर में ठंडी हवाएं तेज हुई हैं और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची में तापमान 4.1 डिग्री, मेदिनीनगर में 5.4 डिग्री और बोकारो में 3.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।
मौसम विभाग के अनुसार रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, मेदिनीनगर 6.3, बोकारो 8.5, लोहरदगा 4.1 और कांके में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम के समय घना कोहरा तथा तेज कनकनी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
आठ जनवरी तक सभी स्कूल बंद, प्री-बोर्ड पर अलग फैसला
शीतलहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को आठ जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है, वहां संबंधित सक्षम प्राधिकार अपने स्तर पर परीक्षा संचालन को लेकर निर्णय ले सकते हैं। छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
अगले दो दिन और गिरेगा पारा, 15 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट संभव है। तीसरे दिन से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। रांची समेत राज्य के 15 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 300 से 700 मीटर तक सिमट गई है, जिससे सड़क और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।
अधिकतम तापमान में भी गिरावट, स्वास्थ्य को लेकर चेतावनी
बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रांची में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री, जमशेदपुर में 21.2 डिग्री और मेदिनीनगर में 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और मॉर्निंग वॉकर को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है और सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने को कहा है।
मालदा हिंसा पर ममता का आरोप: ‘बाहर से बुलाए गए गुंडे कर रहे हैं उग्रता
“न जमीन का हक, न शिक्षा में बराबरी” — हेमंत सोरेन का BJP पर हमला
बंगाल चुनाव में CRPF कमांडेंट का निलंबन वापस
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला