रांची के लालपुर चौक पर युवक की बेरहमी से हत्या, डिस्को बार विवाद के बाद कार से कुचला
राजधानी रांची के लालपुर चौक के पास रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां गढ़वा निवासी 26 वर्षीय युवक अंकित कुमार सिंह की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना से पहले डिस्को बार के बाहर दो गुटों के बीच विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। मृतक अंकित, गढ़वा जिले के हरिगांवा गांव निवासी अरुण सिंह का पुत्र था और अपने मामा सत्यप्रकाश सिंह व दोस्तों के साथ पार्टी मनाने रांची आया था।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे अंकित अपने साथियों के साथ लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार पहुंचा था। देर रात करीब 12 बजे जब सभी बाहर निकले, तभी दूसरे गुट के लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर अंकित के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसी दौरान सड़क के उस पार खड़ी सफेद रंग की कार ने अंकित और उसके साथियों को कुचल दिया। इस घटना में अंकित की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई, जबकि उसका दोस्त आकाश कुमार भी घायल हुआ। वारदात के बाद आरोपी कार समेत फरार हो गए।
मामले में मृतक के मामा ने गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसे जीरो एफआईआर के आधार पर लालपुर थाना में स्थानांतरित किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सिटी डीएसपी केवी रमण ने बताया कि यह बेहद वीभत्स अपराध है। पुलिस ने लालपुर चौक और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में