ईंधन की कीमतों में बड़ा बदलाव: तनाव के बीच जारी हुए नए रेट, जानें अब कितना ढीली करनी होगी जेब
नई दिल्ली: भारत में हर दिन सुबह 6 बजे तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया जाता है. आज 4 जनवरी 2026 को भी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. दुनिया के अलग-अलग कई देशों में टेंशन का माहौल है, जिसका असर कहीं न कहीं फ्यूल के दामों पर भी पड़ता है.
अमेरिका और वेनेजुएला में चल रहे तनाव की वजह से पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि अब तक इसका खास असर दिखता नजर नहीं आ रहा है. डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग फिलहाल स्थिर है. भारत सरकार द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल के दामों को संसोधित किया जाता है, जिससे की पारदर्शिता बढ़े और सट्टेबाजी की प्रथाएं खत्म हो सके. यह नियम 2017 में लाया गया था.
क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
देश भर में पेट्रोल-डीजल के दामों पर असर कई कारणों से पड़ता है. जैसे की कच्चे तेलों की कीमतें, रुपये और अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर या फिर दो देशों के बीच तनाव की वजह से भी तेल-डीजल के दाम असंतुलित होते हैं. इसके साथ-साथ स्टेट टैक्स और उत्पाद शुल्क का भी असर इन पर पड़ता है. इसके दाम में रिफाइनिंग मार्जिन और डीलर कमीशन को भी जोड़ा जाता है. जिसके बाद इन सब को जोड़कर फाइनल रेट फाइनल किया जाता हैं. हर राज्य में लगने वाले टैक्स की वजह से हर राज्यों में इनके दाम अलग हो सकते हैं. तो चलिए देखते हैं कि आज कितना इनके दामों पर असर पड़ा है.
आपके शहर के पेट्रोल के दाम
| शहर | कीमत | बदलाव |
| नई दिल्ली | ₹94.72 | 0 |
| कोलकाता | ₹105.41 | -0.04 |
| मुंबई | ₹103.55 | 0 |
| चेन्नई | ₹100.90 | 0.05 |
| गुड़गांव | ₹95.36 | -0.02 |
| नोएडा | ₹95.12 | 0 |
| बैंगलोर | ₹102.62 | -0.35 |
| भुवनेश्वर | ₹101.35 | 0.42 |
| चंडीगढ़ | ₹94.30 | 0 |
| हैदराबाद | ₹107.50 | 0 |
| जयपुर | ₹105.40 | 0.68 |
| लखनऊ | ₹94.84 | 0.15 |
| पटना | ₹105.42 | -0.17 |
| तिरुवनंतपुरम | ₹107.48 | 0 |
आपके शहर के डीजल के दाम
| शहर | कीमत | बदलाव |
| नई दिल्ली | ₹87.67 | 0 |
| कोलकाता | ₹92.02 | 0 |
| मुंबई | ₹90.03 | 0 |
| चेन्नई | ₹92.49 | 0.09 |
| गुड़गांव | ₹87.82 | -0.03 |
| नोएडा | ₹88.29 | 0 |
| बैंगलोर | ₹90.72 | -0.32 |
| भुवनेश्वर | ₹92.92 | 0.41 |
| चंडीगढ़ | ₹82.45 | 0 |
| हैदराबाद | ₹95.70 | 0 |
| जयपुर | ₹90.82 | 0.61 |
| लखनऊ | ₹87.98 | 0.17 |
| पटना | ₹91.66 | -0.16 |
| तिरुवनंतपुरम | ₹96.48 | 0 |
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे