SIR को लेकर सपा नेता शिवपाल यादव का बड़ा दावा, कहा वोट काटने की तैयारी
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा किए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से बात की गई. उन्होंने बताया कि हर स्तर पर बीजेपी अपने अधिकारियों के स्तर से बेईमानी करना चाहती है |
महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि हम लोगों ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है. जिससे कोई फर्जी वोट बढ़ाने ना पाए और असली वोटर कोई छूटने न पाए अपने कार्यकर्ताओं को यह कहा गया है. यदि कहीं पर कोई बेईमानी होती है तो तत्काल डीएम, एडीएम और एसडीएम को लिखित शिकायत करें और उसकी एक कॉपी आयोग को भी भेजें. साथ ही अन्य तरह के बेईमानी के लिए हम सचेत है |
SIR के नाम पर सिर्फ वोट काटने का हो रहा काम- शिवपाल
शिवपाल यादव ने इस दौरान जाने का प्रयास किया गया कि एसाईआर के माध्यम से बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को रोकने का जो दावा किया जा रहा है. उसमें कितनी सच्चाई है उन्होंने कहा कि इसके नाम पर सिर्फ वोट काटने का काम किया जा रहा है. जिनका सैकड़ो साल से वोटर लिस्ट में नाम है उनका नाम वह काटना चाह रहे हैं. वह मुसलमान और इसके अलावा समाजवादी पार्टी के जो पक्के वोटर है उनका वोट काटना चाहते हैं |
यूपी में फिर बनाएंगे अखिलेश यादव की सरकार- राष्ट्रीय महासचिव
राष्ट्रीय महासचिव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि आगामी चुनाव को लेकर एसआईआर में लगे हुए हैं कि कोई वोट काटने ना पाए. हम लोग 2027 में बीजेपी को हटाकर अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे |
घोसी सदर सीट से सुजीत सिंह को बनाया गया प्रत्याशी
इस दौरान उन्होंने कहा कि मऊ जनपद के घोसी सदर सीट जहां से विधायक सुधाकर सिंह की मौत हुई है. वहां पर उनके बेटे सुजीत सिंह को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है. जिसकी घोषणा अखिलेश यादव के द्वारा की जा चुकी है |
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
नेपाल की महिला से हैवानियत का मामला, औरंगाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर