झारखंड को मिलेगी बड़ी सौगात! 28 से 30 दिसंबर तक राज्य में रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू; जमशेदपुर से गुमला तक जानें क्या है पूरा शेड्यूल
President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय झारखंड दौरा 28 दिसंबर से शुरू हो रहा है। वह रविवार शाम करीब छह बजे विशेष विमान से रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगी, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
दौरे के दूसरे दिन सोमवार 29 दिसंबर को राष्ट्रपति सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। वहां वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद उसी दिन जमशेदपुर के जाहेरस्थान में आयोजित ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति वापस रांची लौटेंगी और राजभवन में विश्राम करेंगी।
President Draupadi Murmu Jharkhand Visit का तीसरा और अंतिम दिन मंगलवार 30 दिसंबर को होगा। इस दिन राष्ट्रपति गुमला जिले के रायडीह प्रखंड जाएंगी, जहां अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में वह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव और एसटी-एससी विषयक संसदीय समिति के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते की मौजूदगी भी तय है। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से रांची लौटेंगी और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक और बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक तक 200 मीटर की परिधि को नो फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है। यह व्यवस्था 28 दिसंबर की सुबह छह बजे से 30 दिसंबर की रात 10 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान ड्रोन समेत किसी भी उड़ने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
नेपाल की महिला से हैवानियत का मामला, औरंगाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर