CMHO Bhopal ने 13 डॉक्टरों की सैलरी काटी, ऐप से अटेंडेंस लगाने का मामला सामने
भोपाल | भोपाल में फर्जी अटेंडेंस लगाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. डॉक्टरों द्वारा ऐप के माध्यम से 500 किलोमीटर दूर से अटेंडेंस लगाई गई, वहीं एक ही डॉक्टर की अटेंडेंस में अलग-अलग चेहरों की तस्वीरें दर्ज पाई गईं. यह गड़बड़ी CMHO कार्यालय की नियमित समीक्षा के दौरान सामने आई |
CMHO ने 25 डॉक्टरों को भेजा नोटिस
ये सभी गड़बड़ी सीएमएचओ कार्यालय की नियमित समीक्षा के दौरान पकड़ में आई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने सख्त रुख अपनाया और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए. सार्थक एप में दो डॉक्टरों के द्वारा फर्जी अटेंडेंस का मामला सामने आने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया था. जांच में सामने आया कि सार्थक एप में फर्जी तरीके से अटेंडेंस लगाई गई थी, जिसके बाद इस मामले में कुल 25 डॉक्टरों को नोटिस भेजा गया |
जांच के बाद 13 डॉक्टरों को पाया गया दोषी
जांच के बाद 13 डॉक्टरों को दोषी पाया गया, जिनकी सैलरी 7 दिन से लेकर एक माह तक काटी गई है. CMHO कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही और फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी |
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव