केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भगवान महाकाल का अभिषेक
भोपाल : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंगलवार को प्रात:काल महाकाल मंदिर पहुंचकर महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महाकाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की। महाकाल मंदिर समिति की ओर से नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य अतिथियों का शॉल, श्रीफल, प्रसाद भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
बाबा महाकाल के दर्शन के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल अन्न क्षेत्र में भक्तजनों को प्रसाद वितरण कर स्वयं भी प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
नगर निगम में सैलरी के नाम पर लाखों का खेल, दो कर्मचारी निलंबित, जांच जारी
जगन्नाथ बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत
मक्का के जहरीले दाने बने मौत की वजह, पांच मोरों की मौत के बाद किसान गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, सेल्फी वीडियो ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
MP में प्रशासनिक बदलाव की बड़ी खबर, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग