ठंड के चलते ग्वालियर में स्कूलों का नया समय लागू, जानें क्या है बदलाव
मध्य प्रदेश में भीषण ठंड से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सर्दी के साथ-साथ धुंध-कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है. सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले नौनिहालों को हाड़ कंपाने वाली ठंड झेलनी पड़ रही है. ग्वालियर संभाग के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है. ग्वालियर जिला कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश के बाद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है |
अब सुबह 9 बजे खुलेंगे स्कूल
जिले में ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी को स्कूल खुलने का समय बदलने के निर्देश दिए थे. इस निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने देर रात (रविवार, 21 दिसंबर) सभी स्कूल के लिए आदेश जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है कि ग्वालियर जिले में अत्यधिक ठण्ड को देखते हुए छात्रों की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवागमन को दृष्टिगत रखकर जिला ग्वालियर अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों का संचालन आगामी आदेश तक सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू किया जाए. ये आदेश तत्काल प्रभावशील होगा |
अनूपपुर के स्कूलों में दो दिनों का अवकाश
अनूपपुर में ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है. यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है. अमरकंटक में ओस की बूंद भी जम रही हैं. ऐसे बच्चों को स्कूल जाने में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आदेश जारी किया है. कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिनों का अवकाश घोषित कर दिया है. वहीं, पांचवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए समय में बदलाव किया गया है. सुबह की पहली पाली 9.30 बजे से पहले नहीं लगेगी |
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर कदम, जबलपुर पहुंचीं 8 नई इलेक्ट्रिक बसें
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार