कोहरे की सफेद चादर में लिपटा झारखंड: बर्फीली हवाओं ने थामी रफ्तार, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी—अभी और गिरेगा पारा
झारखंड में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान है. एक तरफ जहां शीतलहरी से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है वही अब घने कोहरे की वजह से लोगों का गाड़ी चलाना भी मुश्किल है.वही मौसम विभाग की ओर से राज्य के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.वही रोजाना गिरता तापमान झारखंडवासियों की परेशानी बढ़ा रहा है.ऐसे में चलिए जान लेते हैं आज यानि सोमवार के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
शीतलहरी के साथ घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से शीतलहरी के साथ अब घने कोहरे को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया गया है.मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट तो वही,गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में येलो अलर्ट,वही गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भी अलर्ट जारी किया गया है.
शीतलहरी भी लोगों को परेशान कर सकती है
वही शीतलहरी भी लोगों को परेशान कर सकती है.मौसम विभाग ने राज्य के राजधानी रांची समेत गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया गया है.अधिकांश जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे जा चुका है जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए बिना काम घर से बाहर ना निकलने की कोशिश करें.
पढ़ें कोल्हान के जिलों का मामला
वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां चाईबासा जिले की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान यहां भी धूप ना के बराबर निकली.हालांकी दोपहर 12:00 बजे सूर्य की किरण दिखाई दी जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली.सरायकेला में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला जहां दिन भर ठंडी बर्फीली हवा और कनकनी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया.
अगले 4 दिनों के अंदर 3 डिग्री और गिरेगा झारखंड का पारा
वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है लेकिन न्युनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 4 दिनों में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा वीर सपूत, 'अजय कुमार सिंह अमर रहें' के नारों से गूंजा गांव
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें