बीमा का पैसा हड़पने के लिए पिता को 2 बार सांप से कटवाया, 6 करोड़ के लिए इंसानियत भूले बेटे
तिरुवल्लुवर। तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले (Tiruvallur District) से एक चौंका देने वाली घटना सामने आयी है। जिले के पोथत्तुरपेट में नल्लथिनिरकुलम स्ट्रीट के रहने 56 साल के गणेशन (Ganeshan) की सांप के डसने से मौत हो गई। गणेशन सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे। 22 अक्टूबर की सुबह घर पर सोते समय सांप के काटने से गणेशन की मौत हो गई। उनके बेटे ने पोथत्तुरपेट पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच कर रही थी। इसी बीच परिवार वालों ने उनके नाम पर किये गए बीमा को लेकर क्लेम किया। यह राशि 3 करोड़ रुपये की थी। इंश्योरेंस कंपनी को परिवार के लोगों के अलग-अलग बयान देने से शक हुआ। कंपनी ने नॉर्दर्न जोन के आईजी असरा गर्ग के पास शिकायत दर्ज कराई। 6 दिसंबर को मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया तो बेटों की साजिश का सारा कच्चा चिठ्ठा सामने आ गया।
पुलिस जांच में पता चला कि गणेशन के नाम पर कई महंगी इंश्योरेंस पॉलिसी थीं। उन्हें पाने के लिए, गणेशन के बेटों मोहनराज और हरिहरन ने बालाजी (28 साल), प्रशांत (35 साल), नवीन कुमार (28 साल) और दिनकरन (28 साल) के साथ मिलकर अपने पिता की सांप से कटवाकर हत्या कर दी। शक की एक ओर बड़ी वजह थी। 22 अक्टूबर की सुबह जब गणेशन की मौत हुई उससे ठीक एक सप्ताह पहले उनको कोबरा सांप ने काटा था। हालांकि, पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया जिससे उनकी जान बच गई। एक सप्ताह बाद उन्हें फिर से सांप ने काटा, लेकिन इस बार परिवार वालों ने उन्हें अस्पताल ले जाने में देर कर दी।
गणेशन को 2 बार सांप का काटना परिवार वालों की उनके इलाज को लेकर बरती गई उदासीनता। शक की बड़ी वजह बनी, जब पुलिस ने दोनों बेटों के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की तो पता चला कि बेटों ने दोस्तों के जरिये सांप का इंतजाम किया, जिससे कटवाकर उन्होंने अपने पिता की हत्या की ताकि इंश्यूरेंस के तीन करोड़ रुपये मिल जाएं। इस मामले में पुलिस ने दोनों बेटों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी