जेल से बाहर निकलने की जुगत में सोनम रघुवंशी, तीसरी जमानत याचिका पर कोर्ट की नजर
इंदौर | इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े मामले में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है | इस हत्याकांड की आरोपी सोनम ने शिलांग कोर्ट में जमानत के लिए तीसरी बार आवेदन प्रस्तुत किया है. जमानत याचिका में सोनम ने दावा किया है कि यदि उसे रिहा किया जाता है तो वह किसी भी तरह से साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करेगी. यह याचिका उसके वकील के माध्यम से अदालत में दायर की गई है |
राजा रघुवंशी का परिवार करेगा याचिका का विरोध
वहीं मृतक राजा रघुवंशी का परिवार इस याचिका का विरोध करने की तैयारी में है. परिजनों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और आरोपी को जमानत देना न्यायहित में नहीं होगा. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सोनम की जमानत याचिकाएं कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी हैं |
हनीमून पर की राजा रघुवंशी की हत्या
गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम के साथ हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय रवाना हुए थे. 24 मई को राजा और सोनम से परिजनों का संपर्क टूट गया जिसके बाद 27 मई से उनकी तलाश शुरू की गई | लंबी खोजबीन के बाद 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक खाई में मिला. अगले दिन आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी हत्या पेड़ काटने वाले धारदार हथियार से की गई थी. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. कुछ दिनों बाद सच सामने आया और सोनम रघुवंशी इस हत्याकांड की असली मास्टर माइंड निकली |
साेनम रघुवंशी ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या का प्लान बनाया था |मामले में सच सामने आने के बाद पुलिस ने सभ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और सभी को जेल भेज दिया गया. इस मामले में अब अदालत के अगले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं |
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल