सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, कोहरे में सड़क सुरक्षा के लिए रिफ्लेक्टर और एंबुलेंस अनिवार्य
मथुरा | मथुरा में हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घने कोहरे को लेकर सख्त निर्देश दिए. मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को NHAI और स्टेट हाईवे के अधिकारियों के साथ मीटिंग की | मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारियों, कप्तानों और ट्रैफिक पुलिस बलों कप्तानों को कोहरे के मद्देनजर निर्देश जारी किए | उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से चालकों को कोहरे की स्थिति की चेतावनी दी जाए |
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि घने कोहरे में ठीक से प्रबंधन हो. सड़कों और गलियों की लाइट को लगातार चेक किया जाए. लाइट अगर खराब है तो उसे तुरंत ठीक किया जाए | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डार्क स्पॉट को चिन्हित कर समुचित कदम जाएं. राजमार्गों सड़कों पर जरूरत के हिसाब से रिफ्लेक्टर बनाए जाए |
NHAI और स्टेट हाईवे के अधिकारियों के साथ बैठक
सीएम योगी ने NHAI, स्टेट हाईवे के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया | उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग बढ़ाएं. हर ब्लैक स्पॉट पर टीमें तैनात करें. खराब विजिबिलिटी होने पर एक्सप्रेस-वे पर यातायात का प्रबंधन सुनिश्चित करें |
उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर क्रेन और एम्बुलेंस 24×7 तैनात रहें. प्रशासन ने जारी की धुंध और कोहरे के दौरान सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ‘ट्रैवल गाइडलाइन जारी करे. उन्होंने अधिकारियों को ऑन स्पॉट विजिट करने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए |
सीएम ने की अपील, कहा- फॉलो करें गाइडलाइंस
इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि सुरक्षित यात्रा के लिए जनता ‘एडवाइजरी’ का सख्ती से पालन करें. कोहरे में ‘ओवरस्पीडिंग’ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी | उन्होंने आम लोगों से अपील की किकोहरा और धुंध के दौरान वाहन की गति निर्धारित सीमा से कम रखें, ताकि दुर्घटना को टाला जा सके |
उन्होंने कहा कि वाहन की फॉग लाइट का प्रयोग करें और लो-बीम पर हेडलाइट रखें. इमरजेंसी इंडिकेटर्स को चालू रखें. सीएम योगी ने आम लोगों से अपील की किआगे चल रहे वाहनों से वे पर्याप्त दूरी बनाए रखें | एक्सप्रेस-वे पर बार-बार लेन बदलने से बचें और ओवरटेकिंग बिल्कुल न करें. यदि कोहरा बहुत घना हो, तो रिस्क न लें और अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगवाएं |
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात