गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) पर मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। भोपाल नगर निगम ने आदेश जारी कर कहा है कि इन दोनों महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवसों पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में सभी मांस दुकानें बंद रहेंगी।
यह प्रतिबंध राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अहिंसा की नीति और राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा को सम्मान देने के उद्देश्य से लागू किया गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मांस विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इन तारीखों पर कोई बिक्री नहीं की जाएगी।
उल्लंघन पर कड़ी सजा
नियम तोडऩे वाले दुकानदार का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीमें इन दिनों शहर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाएंगी और उल्लंघन पाए जाने पर मांस जब्त किया जाएगा। अधिकारियों ने मांस कारोबारियों से अपील की है कि वे नियमों का पूर्ण पालन करें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग दें।
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा