जले वाहन और चीख-पुकार के बीच मची दहशत, 13 मौतें और 79 घायल, मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना
मथुरा | उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार सुबह 4:30 बजे हुए हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया. 7 बसें और 3 कारों में लगी भीषण आग को देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए |इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 79 लोग घायल हो गए. इनमें से कई घायलों की हालत काफी गंभीर है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मौत का आंकड़ां अभी और बढ़ सकता है. हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने जो देखा, उसे सुनकर दिल दहल उठता है |
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इतना भयावह हादसा जिंदगी में कभी नहीं देखा. अचानक से बम फटने जैसी आवाज आई तो आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और आग का तांडव देखकर सहम गए. घायलों में से कुछ को जिला अस्पताल, कुछ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि दो घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया |
अस्पताल पहुंच रहे घायलों के परिजन
घटना की जानकारी जैसे ही घायलों के परिजन को मिली, सभी अपनों को खोजने के लिए अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में चीख-पुकार मच गई. दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में ये हादसा उस समय हुआ, जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही बसें और गाड़ियां आपस में टकराकर आग का गोला बन गईं. इस हादसे के बाद मौके पर राख ही राख नजर आ रही है, जिन बसों में सवार होकर यात्री निकले थे. उन बसों और गाड़ियों का अब सिर्फ लोहे का ढांचा ही बचा है. हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया. अन्य यात्रियों को सरकारी वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया |
कम विजिबिलिटी की वजह से हुआ हादसा
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि ये हादसा कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी की वजह से हुआ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के समुचित और फ्री इलाज के आदेश भी दिए गए हैं |
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा