12 हजार से ज्यादा दैवेभो को किया जाएगा नियमित
कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में भोपाल नगर निगम
भोपाल। भोपाल नगर निगम में लंबे समय से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी (दैवेभो) कर्मचारियों और विनियमित कर्मियों के भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाने वाला है। निगम में 12 हजार से अधिक दैवेभो कर्मचारियों के विनियमितिकरण और 1215 विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी तेज हो गई है। इस संबंध में निगम अधिकारियों ने प्रस्ताव का मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया है, जिसे 30 दिसंबर को होने वाली परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
निगम परिषद का मानना है कि यह मुद्दा सालों से लंबित है और कर्मचारियों को उनके अधिकार मिलने चाहिए। कई दैवेभो कर्मचारी 10 से 15 वर्षों से 29 दिवसीय व्यवस्था में कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थाई कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल सका। प्रस्ताव पास होने के बाद इसे शासन की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा। महापौर मालती राय पहले ही बैठक में इस प्रस्ताव को लाने की घोषणा कर चुकी हैं। वहीं, परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पुष्टि की है कि अगली बैठक में नियमितिकरण और विनियमितिकरण से जुड़ा प्रस्ताव लाया जाएगा । कर्मचारियों में अब एक बार फिर उम्मीद जगी है कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें स्थायित्व का लाभ मिल सकेगा।
कूच बिहार में गरजे खरगे: पीएम मोदी के बंगाल दौरों पर उठाए कड़े सवाल
पचपदरा रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड: पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले मचा हड़कंप
डिजिटल जनगणना पोर्टल पर बड़ी चूक: अरुणाचल का 'पासीघाट' दिखा चीन का हिस्सा, तकनीकी सुधार जारी
डोंबिवली के पास खाली ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित
भारत-दक्षिण कोरिया मैत्री: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ली जे म्योंग का औपचारिक स्वागत
भोपाल में भाजपा की 'महिला आक्रोश रैली': विपक्षी दलों के खिलाफ सीएम मोहन यादव ने भरी हुंकार
आध्यात्मिक रंग में रंगे विराट-अनुष्का, वृंदावन में किया दर्शन-पूजन
भारत-श्रीलंका के बीच बिछेगी तेल पाइपलाइन; उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति दिसानायके ने की चर्चा
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी