कानपुर में दर्दनाक घटना: 12वीं के छात्र ने रेलवे ट्रैक पर दी जान, हाईस्कूल टॉपर की मौत से हड़कंप
कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | यहां साकेत नगर निवासी एक 17 वर्षीय छात्र ने 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा से महज कुछ घंटे पहले सुसाइड कर जान दे दी. छात्र के सुसाइड की जानकारी जब घरवालों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई | आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | हैरान करने वाली बात यह है कि छात्र ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले में टॉप किया था |ऐसे में उसने सुसाइड क्यों किया, इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है |
12वीं कक्षा का छात्र था रौनक पाठक
सुसाइड का यह मामला कानपुर जिले के साकेत नगर का है | साकेत नगर का रहने वाला छात्र रौनक पाठक बृज किशोरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ता था | मंगलवार से उसकी प्री-बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही थी |परीक्षा से महज कुछ घंटे पहले रौनक का शव रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला. जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई. रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए. रौनक के इस कदम से पड़ोसी समेत सभी स्तब्ध हैं |
हाईस्कूल में मिले थे 97.4 प्रतिशत अंक
रौनक ने हाईस्कूल की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, जिसके बाद कोचिंग संस्थान ने उसकी पूरी फीस माफ कर दी थी | रौनक के पिता आलोक पाठक ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक पर सवार होकर घर से निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया. आलोक पाठक ने बताया कि फोन नहीं उठाने पर उन्होंने अपनी बेटी के साथ रौनक की तलाश शुरू की और कुछ घंटों बाद उसकी बाइक जूही रेलवे स्टेशन के पास मिली, जहां उसका शव रेल की पटरी के किनारे पड़ा हुआ था |
माता-पिता का इकलौता बेटा था रौनक
पिता आलोक पाठक ने कहा, मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मेरा इकलौता बेटा ऐसा कदम उठा लेगा | वह बहुत मेधावी छात्र था. वहीं राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि मृतक छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया, खुदकुशी के पीछे कारण साफ नहीं है |हम उसके मोबाइल फोन और उसके दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं |
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
NIA का बड़ा खुलासा: झारखंड में मिले हजारों डेटोनेटर, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड लोन पर विधानसभा में हंगामा, जांच की मांग तेज
स्विगी के शेयरों पर दबाव, कंपनी के बड़े ऐलान के बाद निवेशकों ने बेचे स्टॉक
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा