JPSC का इंतजार खत्म! कल 197 उम्मीदवारों को मिलेगी सरकारी नौकरी की 'चाबी', देखें मोरहाबादी की तैयारी
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की JPSC 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार 28 नवंबर 2025 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित बड़े समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपेगी। कुल 342 अनुशंसित उम्मीदवारों में से इस चरण में 197 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारी की गई है और विभिन्न विभागों के अधिकारी मैदान में तैनात रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार, 10 अभ्यर्थियों के मामले अब भी न्यायिक प्रक्रिया में हैं, इसलिए उन्हें फिलहाल नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा। डिप्टी कलक्टर पद के लिए चयनित सूरज कुमार यादव, जो पहले डिलिवरी ब्वॉय थे, उन अभ्यर्थियों में शामिल हैं जिन्हें नियुक्ति पत्र मिलने वाला है। उनका चयन इस परीक्षा की सबसे प्रेरक कहानियों में गिना जा रहा है।
सरकार के आदेश के अनुसार, नियुक्ति पत्र वितरण के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। काउंटर नंबर दो से क्रम संख्या 51 से 100 तक के अभ्यर्थियों को पत्र मिलेंगे। हालांकि, क्रम संख्या 81 से 88 के आठ अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग और स्पोर्ट्स कोटा के कुल 9 पद फिलहाल रिजर्व रखने का आदेश दिया है। न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद ही इन पदों पर नियुक्ति पत्र जारी होंगे।
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
नवसारी में बारिश का कहर, 155 सड़कें बंद; उफनते नाले में बही कार
संसद में नहीं थम रहा संग्राम, अखिलेश की तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही रोकी गई
सदियों पुरानी युवती की कब्र बनी शोध का केंद्र, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले खुलासे