बिहार में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर: हर जिले में फैक्ट्रियां, लाखों नौकरियों का लक्ष्य
Bihar Defence Corridor Plan विधानसभा चुनाव में दिए गए वादों को धरातल पर उतारते हुए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान जहां कट्टा और बंदूक की राजनीति खूब चर्चा में रही, वहीं अब सत्ता में लौटने के बाद एनडीए सरकार ने बिहार को टेक्नालॉजी और रक्षा उत्पादन का हब बनाने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रचार के दौरान बिहार में डिफेंस, टेक्नोलॉजी और विनिर्माण सेक्टर को मजबूत करने का जो वादा किया था, उसकी दिशा अब स्पष्ट दिखाई दे रही है।
डिफेंस कॉरिडोर के तहत ऐसी आधुनिक विस्फोटक निर्माण फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी, जिनका उपयोग चीन और पाकिस्तान तक के सैन्य अभियानों में भी किया जा सकेगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के लगभग हर जिले में फैक्ट्रियां स्थापित होंगी। साथ ही, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स भी बनाए जाएंगे, जिससे इंटरनेशनल स्तर पर रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा।
पहले चरण में गया, नालंदा, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, बिहटा, वैशाली और सीतामढ़ी जैसे जिलों को प्राथमिकता दी गई है। गया में बारूद निर्माण प्लांट, नालंदा में बड़ी ऑर्डनेंस फैक्ट्री, औरंगाबाद में हथियार फैक्ट्री, जबकि बिहार के कई जिलों में ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स का उत्पादन किया जाएगा। कुल 38 जिलों में फैक्ट्रियों का विस्तार निर्धारित किया गया है।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
नेपाल की महिला से हैवानियत का मामला, औरंगाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी