झारखंड अलर्ट! 61 लाख राशन लाभुक e-KYC में पिछड़े, नाम कटने का खतरा!
रांची/ खाद्य सुरक्षा योजना में गड़बड़ी रोकने और असली लाभुकों को ही अनाज सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने सभी राशन कार्डधारियों के लिए E-KYC अनिवार्य कर दिया है. इसमें आधार से लिंकिंग और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन शामिल है. लेकिन झारखंड में यह प्रक्रिया अभी काफी धीमी चल रही है.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 2 करोड़ 63 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारी सदस्य हैं. इनमें से केवल 2 करोड़ 1 लाख 42 हजार लोगों का ही E-KYC पूरा हो पाया है. यानी 61 लाख 63 हजार 791 लाभुक अब भी सत्यापन से बाहर हैं. इसे लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है.
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, E-KYC से फर्जी, डुप्लीकेट और अयोग्य कार्डों की पहचान हो सकेगी. कई जिलों में लोग आधार लिंक कराने या बायोमेट्रिक सत्यापन में देरी कर रहे हैं, जिसके कारण काम की रफ्तार प्रभावित हो रही है.
केंद्र ने साफ निर्देश दिया है कि सभी राशन कार्डधारियों का जल्द से जल्द ई-प्रमाणीकरण पूरा कराया जाए. साथ ही यह भी तय किया गया है कि पूर्ण सत्यापन के बाद ही नए लाभुकों का नाम सूची में जोड़ा जाएगा.
लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा कैंप और सूचना अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लाभुक समय पर प्रक्रिया पूरी कर सकें.
सरकार ने चेतावनी भी जारी की है कि यदि निर्धारित समय तक E-KYC नहीं कराया गया, तो राशन मिलने में बाधा आ सकती है. विभाग का कहना है कि इस प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और असली पात्र परिवारों को ही लाभ मिलेगा.
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त