मिचेल स्टार्क का कमाल! WTC इतिहास में खास मुकाम हासिल करने वाले बने तीसरे गेंदबाज़
क्रिकेट | पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एशेज 2025-26 के पहले मुकाबले में अब तक पूरी तरह से तेज गेंदबाजों का दबदबा इस मैच में देखने को मिला है। पहले दिन के खेल में जहां कुल 19 विकेट गिरे तो वहीं दूसरे दिन भी यही कहानी जारी देखने को मिली है। वहीं इस मैच के दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहे, जिसमें उनके लिए इंग्लैंड टीम की दूसरी पारी में जो रूट का विकेट काफी खास बन गया। स्टार्क के ये विकेट उनका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 200वां विकेट था।
मिचेल स्टार्क इस मामले में बने सिर्फ अब तक के तीसरे खिलाड़ी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत होने के बाद से अब तक सिर्फ कुछ ही ऐसे गेंदबाज हैं जिनका हर एडिशन में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें एक नाम मिचेल स्टार्क का भी शामिल है। स्टार्क पर्थ टेस्ट मैच शुरू होने से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में कुल 191 विकेट अपने नाम कर चुके थे, जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में जहां 7 विकेट हासिल किए तो वहीं दूसरी पारी में जैसे ही दूसरा विकेट लिया उसी के साथ WTC के इतिहास में वह 200 विकेट पूरे करने में कामयाब हो गए। मिचेल स्टार्क इस मुकाम तक पहुंचने वाले अब तक सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं, जिसमें इससे पहले नाथन लियोन और पैट कमिंस ये कारनामा करने में कामयाब हुए थे। स्टार्क ने अब तक WTC के इतिहास में कुल 50 मैच खेले हैं, जिसमें वह 200 से अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए।
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कामयाब
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) - 219 विकेट
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) - 215 विकेट
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 201* विकेट
रविचंद्रन अश्विन (भारत) - 195 विकेट
जसप्रीत बुमराह (भारत) - 183* विकेट
एशेज के इतिहास में ऐसा करने वाले बने अब तक के सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज
मिचेल स्टार्क का इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में गेंद से कहर देखने को मिला है, जिसमें दूसरे दिन के खेल में जब उन्होंने बेन स्टोक्स का विकेट हासिल किया तो वह एशेज के इतिहास में सिर्फ तीसरे ऐसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए जो एक मुकाबले में 10 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। स्टार्क का ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में जहां पहला 10 विकेट हॉल किसी मुकाबले में है तो वह अपने करियर में ऐसा तीसरी बार ऐसा करने में कामयाब हुए हैं।
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब
धार्मिक उत्साह के बीच खालसा मार्च शुरू, कल पहुंचेगा तरनतारन साहिब
वांगचुक के आंदोलन पर सियासत तेज, संजय राउत ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण
सोनम वांगचुक के फैसले पर RSS का बयान, CJP को लेकर उठाए सवाल
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित