मेक्सिको की फातिमा बॉश ने जीता मिस यूनिवर्स 2025 का ताज, भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 30 में रह गईं"
Miss Universe 2025: दुनिया की सबसे पॉपुलर सुंदरता प्रतियोगिता ‘मिस यूनिवर्स 2025’ का ग्रैंड फिनाले शुक्रवार को थाईलैंड में हुआ. 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनिया भर की कई महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए मैक्सिको की फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस प्रतियोगिता में भारत की युवा मनिका विश्वकर्मा ने टॉप-30 में जगह बनाई.
मैक्सिको के चौथी बार जीता ताज
मैक्सिको की फातिमा बॉश ने अपना चौथा मिस यूनिवर्स खिताब जीता है. 25 वर्षीय फातिमा ने अपनी स्मार्टनस, सुंदरता और कॉन्फीडेंस से जूरी का दिल जीत लिया. फातिमा पेशे से एक आर्किटेक्ट और मॉडल हैं. इस प्रतियोगिता में फातिमा मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोडायवर्जेंस के लिए विचारों को लेकर भी चर्चा का हिस्सा रहीं. फातिमा बॉश की यह जीत खास मानी जा रही है क्योंकि प्रतियोगिता में वे एक विवाद का हिस्सा रहीं थी. मिस यूनिवर्स के एक अधिकारी के साथ उनकी बहस हो गई थी. जिसके बाद माना जा रहा था कि उनके अंकों में कटौती की जाएगी.
मनिका विश्वकर्मा ने टॉप 30 में बनाई जगह
74वीं मिस यूनिवर्स में भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा ने हिस्सा लिया. युवा मनिका ने प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत की और दुनिया भर की 100 से अधिक सुंदरियों के बीच टॉप 30 में जगह बनाने में कामयाब रहीं. हालांकि, मनिका का सफर टॉप 12 के आगे नहीं बढ़ सकीं. स्विमसूट राउंड के बाद हुए एलिमिनेशन में भारत की मनिका बाहर हो गई हैं. मनिका ने ‘नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड’ में अपने सुनहरे परिधान और भारतीय संस्कृति के शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
छात्र आंदोलन के बीच समस्तीपुर में सुरक्षा कड़ी, टियर गैस लॉन्चर के साथ पुलिस मुस्तैद
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी