बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था—अब इस तरह होंगे ठाकुर जी के दर्शन
मथुरा: वृंदावन में आने वाले श्रद्धालु जल्द ही ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी के घर बैठे दर्शन लाभ कर सकेंगे। मंदिर के आसपास खड़े श्रद्धालु भी बड़ी स्क्रीन पर अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मोहनभोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। कमेटी ने इस दिशा में कार्य करने की अनुमति दे दी है।
हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में यह तय किया गया। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने जहां एक ओर लाइव स्ट्रीमिंग की इजाजत दी है तो वहीं यह भी आदेश दिए हैं कि श्रद्धालुओं को मंदिर के बाहर से दर्शन कराने के लिए मंदिर के पास तिराहों और चौराहों पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिससे बाहर खडे़ लोगों को ठाकुरजी के दर्शन होते रहें। इसके लिए सुयोग्य मीडिया के पदाधिकारियों ने लाइव प्रस्तुतिकरण स्क्रीन पर दर्शाया।
कमेटी अध्यक्ष का कहना है कि मंदिर में हलवाई किस तरीके से प्रसाद बनवाएं, उसका व्यय किस तरीके से किया जाए और किस तरह श्रद्धालुओं में वितरित किया जाए, यह सब मंदिर के अन्य सेवायतों से विचार-विमर्श करने के बाद ही तय किया जाएगा। अगले दो माह में इस व्यवस्था को शुरू किया जाएगा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव