अंबानी से भी बड़ा घर! भारतीय महारानी का महल जिसकी कीमत एंटीलिया से भी ज्यादा
जब भी भारत के सबसे महंगे और बड़े घर की बात आती है, तो मुकेश अंबानी के एंटीलिया का नाम टॉप पर आता है। मगर वडोदरा, गुजरात में एक ऐसहल है, जो एंटीलिया से बड़ा और आज के हिसाब से बहुत महंगा भी है। हम बात कर रहे हैं गायकवाड़ राजशाही परिवार के महल 'लक्ष्मी विलास पैलेस' (Lakshmi Vilas Palace) की, जो महारानी राधिकाराजे समेत गायकवाड़ शाही परिवार का घर है। 1890 में बना यह घर दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट घर के तौर पर जाना जाता है।
कितना पुराना है महल
इस महल का साइज बकिंघम पैलेस से चार गुना ज्यादा होने का अनुमान है और आज के हिसाब से इसकी कीमत लगभग ₹25,000 करोड़ है। हालांकि सन 1879 में बनना शुरू हुए और सन 1890 में बनकर तैयार हुए इस घर को बनाने में तब 2.5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में महल को बनाने की लागत तब के 60 लाख रुपये भी बताई गई है।
एंटीलिया से कई गुना बड़ा
मुकेश अंबानी के एंटीलिया का कुल एरिया सिर्फ 1.120 एकड़ है, जबकि लक्ष्मी विलास पैलेस का कुल एरिया करीब 700 एकड़ है। वहीं एंटीलिया की कॉस्ट 15000 करोड़ रुपये आंकी जाती है, जबकि इस महल की वैल्यू आज के समय में करीब ₹25,000 करोड़ होने का अनुमान है।
60 रुपये का है टिकट
वडोदरा में लक्ष्मी विलास पैलेस की एंट्री फीस 60 रुपये प्रति व्यक्ति है, जिसमें एक फ्री ऑडियो टूर शामिल है। बता दें कि भारतीयों के लिए टिकट का दाम 60 रुपये, विदेशियों के लिए 150 रुपये और बच्चों के लिए 40 रुपये है। वहीं 20 स्कूली बच्चों के समूह के लिए 400 रुपये का चार्ज लिया जाता है।
किसने बनवाया था ये महल
इस महल परिसर में 170 कमरे, बड़े बगीचे, एक शस्त्रागार, एक गोल्फ कोर्स और एक स्विमिंग पूल शामिल हैं। गौरतलब है कि इस महल को महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने बनवाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार राधिकाजे गायकवाड़ के पति, समरजीतसिंह गायकवाड़, लक्ष्मी विलास पैलेस के मौजूदा मालिक हैं।
राधिकाजे अपने परिवार के साथ महल में रहती हैं। महारानी राधिकाजे गायकवाड़ के परिवार ने 1700 से 1947 तक बड़ौदा, जो आज का वडोदरा है, की पश्चिमी रियासत पर राज किया। कहा जाता है कि ब्रिटिश इंडिया में, गायकवाड़ का राज्य सबसे अमीर और सबसे बड़ी रियासतों में से एक था।
अब दूर-दराज के मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, 720 नई एंबुलेंस की तैयारी
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
CJP प्रोटेस्ट लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'ऊपर से आदेश के बिना नहीं होता ऐसा'
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
स्वास्थ्य क्षेत्र में नया कदम, AIIMS देवघर से शुरू होगी व्यस्क टीकाकरण की नई पहल
दो कैंटरों की भिड़ंत में कैबिन में फंसा चालक, अस्पताल में तोड़ा दम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार