स्कॉलरशिप आवेदन 30 नवंबर तक, सत्यापन 15–31 दिसंबर के बीच होगा
भिवानी (हरियाणा): प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत संचालित सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशीप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय ने पहले अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून से जारी है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि फ्रैश छात्रवृत्ति के पात्र छात्र-छात्राओं की मेरिट कट-ऑफ लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। वहीं रिन्यूअल के पात्र छात्र-छात्राएं शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित दिशा-निर्देश नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (www.scholarships.gov.in) पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों (एल-1) को फ्रैश व रिन्यूअल आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन 15 दिसंबर तक पूरा करना होगा। इसके बाद राज्य नोडल अधिकारी (एल-2) द्वारा 31 दिसंबर तक सभी आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल